नई दिल्ली, फरवरी 10 -- फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयरों में मंगलवार को गजब की तेजी आई है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4497.30 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों में 1245 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी इंडियन रेलवे, ऑटोमोबाइल और पावर सेक्टर्स की जरूरतें पूरी करती है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड इन सेक्टर्स के लिए लीफ स्प्रिंग्स, लैमिनेटेड बेयरिंग स्प्रिंग्स, सस्पेंशन कॉइल स्प्रिंग्स, दूसरी तरह की कई स्प्रिंग्स और कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है। फ्रंटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.