नई दिल्ली, मार्च 4 -- Bonus Share: मैकफोस लिमिटेड (Macfos Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की जानकारी 4 मार्च 2026 को दी है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर देगी।किस दिन है रिकॉर्ड डेट? कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए Macfos Ltd ने 10 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख को जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा। उन्हें एक बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। यह भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरा भाव, अब RBI क्या करेगा?शेयरों का प्रदर्शन कैसा? बुधवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.47 प्रत...