नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Chavda Infra के शेयर अगले कुछ दिन शेयर बाजार में फोकस में रहेंगे। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 6 अगस्त 2026 को होने जा रही है। इस मीटिंग में कई मुद्दों पर फैसला होगा। जिसमें डिविडेंड, बोनस शेयर आदि शामिल है। अगर कंपनी के बोर्ड की तरफ से बोनस शेयर देने पर सहमति बनी तो पहली बार निवेशकों को फ्री शेयर मिलेगा।अहमदाबाद में मिला है नया काम कंपनी को ADI Shantigram Abode LLP की तरफ से एक बड़ा काम मिला है। यह काम अहमदाबाद में करना है। वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 89.45 करोड़ रुपये की है। इस काम के बाद अब कंपनी के पास कुल 813.90 करोड़ रुपये का काम हो गया है। यह भी पढ़ें- 1 हफ्ते में 32% लुढ़का मल्टीबैगर स्टॉक, आज भी लगा लोअर सर्किटशेयरों का प्रदर्शन कैसा है? आज सोमवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ एनएसई में 128.35 रुपये के स्त...