लखनऊ, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए आगामी सत्र ऐतिहासिक होने जा रहा है। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में प्रदेश को दो नए स्पोर्ट्स कॉलेजों की सौगात मिलेगी, जिसके बाद अब कुल पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों का संचालन किया जाएगा। इस बार फतेहपुर और सहारनपुर में नवनिर्मित कॉलेजों में पहली बार शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के सचिव और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल अतुल सिन्हा के अनुसार इस साल दाखिले की प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए खुलने वाले फतेहपुर और सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाएगा, जहां कुल नौ खेलों के लिए 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त लखनऊ, गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त पड़ी क्रमशः 84, 115 और 159 सीटों ...