प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए पुर्नपरीक्षा में पारदर्शिता के मद्देनजर पायलट प्रोजेक्ट के तहत परीक्षार्थियों के उत्तर पत्रक (ओएमआर) की उनके परीक्षा कक्षों में कक्ष अन्तरीक्षक एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही स्कैनिंग की जाएगी। प्रयागराज मंडल मुख्यालय के पांच परीक्षा केन्द्रों मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, सेवा समिति विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज रामबाग, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज लूकरगंज और प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर प्रति पाली परीक्षा पूरी होने के तत्काल बाद यह प्रक्रिया होगी। स्कैनिंग के बाद स्कैन डाटा तत्काल सुरक्षित कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- UPESSC : यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्त...