प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र जारी करने से पहले उनके विवरण में संशोधन का मौका दिया जाएगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम आदि विवरण में संशोधन के लिए एक अवसर देंगे। परीक्षार्थी अपने ऑनलाइन अंकपत्र में दिए विवरण को एक बार फिर अच्छे से देख लें और यदि उसमें कोई कमी है तो अपने प्रधानाचार्य से मिलकर उसे ठीक करा लें। उसके बाद ही अंकपत्र सह प्रमाणपत्र की छपाई कराई जाएगी। इसका उद्देश्य है कि परिणाम जारी होने के बाद विवरण में संशोधन के लिए परीक्षार्थियों को चक्कर न लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं में 2.51 लाख छात्र एक विषय में फेल लेकिन इस नियम ने कराया पास, 2 और 3 सब्जेक्ट में फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.