पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेगा 15 हजार प्रोत्साहन
लखनऊ, जून 17 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के नेतृत्व में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान में शाम 5 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम से प्रदेश के 17 स्थानों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को एक माह का वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में ईपीएफओ आयुक्त अश्विनी कुमार गुप्ता ने दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से देश भर के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे, नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और पात्र लाभार्थियों के लिए 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। यह भी पढ़ें- पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.