नोएडा, जून 19 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर 62 स्थित एनआईओएस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि देने के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित की गई। इस मौके पर नोएडा में पहली बार नौकरी पाने वाले लोगों में से 250 कर्मचारी और 50 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विशिष्ठ अतिथियों में केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफ के सदस्य आशीष मोहन विज, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संयुक्त निदेशक नरेंद्र मोहन ओझा, श्रम आयुक्त (केंद्रीय) हरिओम गौतम और अपर श्रम आयुक्त नोएडा राकेशधर द्विवेदी मौजूद रहे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि 1.44 लाख नई नौकरी देने के साथ ही नोएडा उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। यह भी पढ़ें-...