आगरा, मार्च 12 -- श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित सामूहिक लाड़ली बहना विवाह समारोह में पहली बार निशान यात्रा में बरात निकाली गई। नाचते-गाते लोगों ने उमंग और उल्लास का ऐसा रंग जमाया कि राहगीर भी नवयुगलों को दुआएं देते थिरक उठे। रावत पाड़ा स्थित मन:कामेश्वर मंदिर से रवाना हुई निशान यात्रा संग बरात जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर में पहुंची। सभी ने द्वार पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर बरात का भव्य स्वागत किया। संस्थापक अंकुर खंडेलवाल ने बताया कि सर्वप्रथम नव युगल जोड़ों ने एक-दूजे के साथ जन्मों-जन्मों तक परिणय सूत्र के बंधन में बंधने के लिए मंदिर में खाटू नरेश का आशीर्वाद लिया। पांचों वर-वधुओं ने एक साथ अपने प्रियतम के गले में गुलाब की माला पहनाई तो पूरा सभागार खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। वैदिक रीति रिवाज से विवाह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.