पहली बार निगम को मिले दो फॉगिंग वाहन, मेयर ने दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम को पहली बार दो फॉगिंग वाहन मिले हैं। शुक्रवार को जिला स्कूल चौक के पास स्थित वाहन यार्ड में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मेयर निर्मला साहू ने हरी झंडी दिखा कर फॉगिंग वाहनों को रवाना किया।
मेयर की घोषणा मेयर ने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कार्य के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मच्छरों का प्रकोप कम होगा और शहरवासियों को राहत मिलेगी। हर वार्ड तक बेहतर नागरिक सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है। पहले दिन दोनों वाहनों ने दो दर्जन से अधिक इलाकों में फॉगिंग की। इनमें पानी टंकी, मिठनपुरा चौक, सादपुरा गुमटी, अघोरिया बाजार, रामदयालू रोड, आमगोला पुल, छोटी कल्याणी. प्रभात सिनेमा रोड, पुरानी गुदरी रोड, देवी मंदिर रोड, मोतीझील फ्लाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.