छपरा, मई 21 -- 27 मई की होगी बोर्ड की बैठक

बैठक में सांसद की उपस्थिति छपरा, एक संवाददाता। सारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी पहली बार छपरा नगर निगम बोर्ड की साधारण बैठक में शिरकत करेंगे। सांसद की उपस्थिति को देखते हुए 21 मई को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर अब 27 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम प्रशासन की इस पहल को शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विमर्श की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जलजमाव और विकास योजनाएँ चर्चा है कि बैठक में सांसद शहर में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या, डबल डेकर सड़क परियोजना, खनुआ नाला निर्माण व केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं पर अपना सुझाव देंगे। साथ ही नगर विकास की प्राथमिकताओं को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण प्रस्तावों ...