देवघर, जुलाई 7 -- देवघर। जिले में उपजाया गया आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मिठास बिखेर रहा है। देवघर से विशेष पैकेजिंग के साथ भेजी गई 1 टन (1000 किलोग्राम) आम्रपाली आम की पहली खेप अब दुबई के सुप्रसिद्ध लुलु रिटेल स्टोर के काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। यह पहला अवसर है जब देवघर जिले के स्थानीय किसानों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला कृषकों द्वारा उत्पादित किसी फल को सीधे वैश्विक बाजार (ग्लोबल मार्केट) में पहचान मिली है। इस निर्यात के लिए आमों की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए विशेष पैकेजिंग की गई थी। ताकि वैश्विक बाजार में इसकी ताजगी और स्वाद बरकरार रहे। ज्ञात हो कि देवघर के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ ) से जुड़ी महिला किसानों एवं एपीडीईए के सहयोग से दुबई...