नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Hyundai की नई जेनरेशन क्रेटा आजकल काफी चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों में इसके कई टेस्ट मॉडल देखे जा चुके हैं। अब पहली बार इसके स्पोर्टी N Line वर्जन की झलक भी सामने आई है। स्पाई फोटोज को koreancarblog, jhs_spyshot_official और रशलेन शेयर किया है। इसे साउथ कोरिया में हेवी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वहां यह एसयूवी Kona N Line के नाम से सेल के लिए आएगी, जबकि भारत में इसे नई Creta N Line के तौर पर लाए जाने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि क्रेटा और कोना को अब तक अलग-अलग मॉडल के तौर पर डिवेलप किया गया था, लेकिन 2027 मॉडल साइकिल के लिए दोनों एसयूवी एक ही K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी और इनके बीच कई सिमिलैरिटी देखने को मिलेंगी।ज्यादा स्पोर्टी होगा नई क्रेटा N लाइन का लुक नई क्रेटा N लाइन में स्टैंडर्...