सराईकेला, मई 1 -- सरायकेला, संवाददाता । जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। यह प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 16 मई से 14 जून 2024 तक चलेगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। दूसरा चरण यानी मुख्य जनसंख्या गणना 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। उपायुक्त समाहरणालय सभागार में एक प्रेस कोंफ्रेस में कर रहे थे। घर बैठे खुद भर सकेंगे जानकारी यह भी पढ़ें- कोडरमा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 16 मई से शुरू होगा पहला चरणस्व-गणना की सुविधा डीसी ने बताया कि पहली बार आम जनता को 'स्व-गणना' की सुविधा दी जा रही है। 1 मई से 15 मई तक लोग पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसमें...