प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से पहली बार घरेलू आय का होगा राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 26 अप्रैल से शुरू होगा। क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक प्रसून वर्मा ने कहा कि एक साल तक चलने वाले सर्वेक्षण कार्य में टीमें निर्धारित क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर आय के विभिन्न स्रोतों की जानकारी प्राप्त करेगी। इसके तहत मजदूरी, स्वरोजगार, कृषि, निवेश और जमीन आदि से प्राप्त आय शामिल है। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े देश के नीति-निर्माण और जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्धारण में सहायक होंगे। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एके सिंह ने सर्वेक्षण के तकनीकी और व्यावहारिक पहलूओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद भी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.