पहली बार गोलढाब चुआर पहुंचे कोई डीसी,ग्रामीण खुश
साहिबगंज, जून 29 -- उधवा। पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे उधवा के गोलढाब चुआर में रविवार को पहली बार किसी डीसी दीपक कुमार दूबे का आगमन हुआ। उनके साथ जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी थे। डीसी को पास पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई। मौका था तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारम्भ का। मौके पर राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन भी गोलढाब चुआर पहुंचे थे। अभियान में शामिल होने सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता विजय कुमार,एसडीओ सदानंद महतो, बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, सीओ आशीष कुमार मंडल, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, डाक्टर गुफरान आलम व थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज भी मौजूद थे। डीसी ने स्थानीय विधायक के साथ यहां तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। अभियान के शुभारंभ के बाद डीसी व स्थानीय विधायक ने पूरे गांव का भ्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.