सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। बलियाखेड़ी ब्लॉक स्थित हाईटेक व आईएसओ सर्टिफाइड स्मार्ट गांव थरौली में विकसित 'योगी लेक' अब नया पिकनिक स्पॉट बनकर उभर रहा है। शहर से मात्र छह किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के तालाब में पहली बार बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा शुरू की गई है। ग्राम प्रधान रीटा चौधरी ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर 'योगी लेक' के रूप में समर्पित किया है और इसी माह उद्घाटन होने की संभावना है। ग्राम प्रधान रीटा चौधरी ने बताया कि थरौली गांव में कुल सात तालाब हैं, लेकिन यह तालाब गांव के पानी का अकेला प्रमुख स्रोत है। इसमें एक साथ पांच लाख लीटर से अधिक पानी स्टोर हो जाता है। तालाब में मछली और बत्तख भी रहती हैं, जिससे जीव-जंतुओं को भी पानी मिलता है। उन्होंने बताया कि यह तालाब पहले बेहद गंदा था, जिसे ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.