बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती जिले में पहली बार दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना (डीडीयूजीकेवाई) के तहत प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। योजना में पंजीकरण कराने वाले युवक व युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद प्रशिक्षार्थी को प्रमाण दिए जाने के साथ ही रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय तथा यूपी सरकार व यूपीएसडीएम के सहयोग से ग्रामीण युवक व युवतियों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार के लिए यह योजना शुरू की गई है। अभी तक इस योजना के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए युवक व युवतियों को दूसरे जनपद में जाना पड़ता था, जिले में कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं था। पहली बार जिले में ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया जा रहा है। वॉयरिंग होर्नेस असेंबली ऑपरेटर (इलेक्ट्रिशियन) के ...