सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- तीन माह से बदहाल विद्युत व्यवस्था से परेशान हैं यादव टोला के 85 परिवार सदर प्रखंड की तामड़ा पंचायत स्थित केतार गांव में आजादी के दशकों बाद पहली बार बिजली पहुंची। शनिवार की देर शाम जैसे ही ट्रांसफार्मर चालू हुआ और घरों में पहली बार बल्ब जले तो ग्रामीण खुशी से गदगद हो गए। इसके बाद पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। बिजली आपूर्ति शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।बिजली आपूर्ति का शुभारंभ इसके बाद फीता काटकर बिजली आपूर्ति का शुभारंभ किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस पल को अपने गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य राहुल मिश्रा ने कहा कि वर्षों से गांव के लोग बिजली की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। आज यह सपना ...