नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पहली बार कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट टाइट है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, शहर के भारी ट्रैफिक और तंग पार्किंग स्पेस में आज भी छोटी हैचबैक कारें सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन मानी जाती हैं। रोजाना ऑफिस जाने वाले और डेली सिटी कम्यूट करने वालों के लिए ये कारें बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देती हैं। मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर ऐसी 5 हैचबैक कारों को टेस्ट करके देखा है। अगर मुझे अपने लिए कोई एंट्री-लेवल हैचबैक खरीदनी हो तो मैं इनमें से ही किसी एक को चुनूंगा।मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 मारुति सुजुकी ऑल्टो लगभग तीन दशकों से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस कार में K10C 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 65.71bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS...