पहली बार कांवरियों के लिए खुली जीविका दीदी की रसोई
भागलपुर, जुलाई 29 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से नमामि गंगे घाट के मुख्य द्वार के सामने 'जीविका दीदी की रसोई' खोली गई है। संचार प्रबंधक विकास कुमार राव ने बताया कि इस रसोई का उद्देश्य सुल्तानगंज से देवघर जल लेकर जाने वाले लाखों कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, पौष्टिक, स्वादिष्ट तथा मानक दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। रसोई का संचालन तीन शिफ्टों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में 8 से 12 जीविका दीदियां अपनी सेवाएं देंगी, ताकि पूरे दिन श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा सके। रसोई में चावल, दाल, सब्जी, पापड़ एवं भुजिया सहित संपूर्ण भोजन के साथ-साथ चाय, नाश्ता, दही-चूड़ा तथा लेमन-टी की भी व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले का सम्राट च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.