दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार चैंपियन का खिताब जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर दिया है। इसके साथ ही लगातार नौवीं बार क्वालीफाई करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। केआईआईटी, भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में तीन जनवरी को ही लनामिवि की महिला क्रिकेट टीम ने हेमचंद विश्वविद्यालय की टीम को करारी शिकस्त देते हुए ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इसके बाद रैंकिंग के लिए खेले गए तीनों लीग मैच जीत कर टीम ने पहली बार ईस्ट जोन चैंपियन का खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि गत वर्ष लनामिवि की महिला क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.