अयोध्या, अप्रैल 12 -- तीर्थ क्षेत्र ने अलग-अलग ब्लाक में 15-15 सौ श्रद्धालुओं के लिए शुरू आनलाइन सामान्य दर्शन पास सेवा सामान्य पास धारक श्रद्धालु आद्य गुरु रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार से सीधे रामलला व राम परिवार का दर्शन कर अन्य मंदिरों के लिए करेंगे प्रस्थानअयोध्या, संवाददाता।श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला व राम परिवार के साथ 18 मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते सम्पूर्ण परिसर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां आम श्रद्धालुओं को सोमवार से सभी मंदिरों में दर्शन सुलभ हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 13 घंटे सुलभ होगा दर्शन:आम श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक 13 घंटे भगवान का दर्शन सुलभ होगा। मध्याह्न में 12 बजे स...