पहली बारिश में ही शहर डूबने से संकट में 40 हजार आबादी
मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के दावों और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की पोल खोलकर रख दी है। शहर के दर्जनभर से अधिक मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं और लगभग 40 हजार की आबादी जलजमाव के संकट से जूझ रही है। हालत यह है कि शहर में शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो जहां लोग सहज रूप से आ-जा सकें। हर गली, हर मोहल्ले और हर सड़क पर पानी का कब्जा है। लोगों को घरों से निकलने तक में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्पिटल रोड, पंचवटी चौक, तिरहुत कॉलनी, बिजली कॉलनी, आदर्श नगर, बीएनझा मोहल्ला, मनिहार मोहल्ला, गदियानी मोहल्ला, गोवा पोखर, राम मोहल्ला, आंबेडकर मोहल्ला, गाछी मोहल्ला, सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति विकराल बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल हो गया है। कैनाल और नालों का पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.