पहली बारिश में ही डूब गई एनएच-143ए, सड़क बनी तालाब
लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। पहली ही बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-143ए के निर्माण कार्य की पोल खोल दी। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय से करीब 200 मीटर दूर एनएच-143ए का एक हिस्सा बारिश के पानी से लबालब भर गया। सड़क तालाब में तब्दील होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोहरदगा को छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव के कारण सेन्हा, घाघरा, गुमला समेत अन्य क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मामले की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दूरभाष पर उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.