पहली बारिश में ही जलमग्न हुई पीली की मुख्य सड़क
हरिद्वार, जुलाई 1 -- श्यामपुर संवाददाता। ग्राम पंचायत सजनपुर पीली के अंतर्गत बाहर पीली गांव का एकमात्र मुख्य प्रवेश मार्ग पहली बारिश में ही जलमग्न हो गया। मुख्य सड़क के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे और क्षति की स्थिति बनी हुई है, जिससे मार्ग पर जोखिम बढ़ गया है और वह नदी जैसा नजर आने लगा है। उप प्रधान सजनपुर पीली अनिता सैनी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मूलचंद, शंकर सिंह, सोहनलाल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों का पानी और अपशिष्ट सड़क पर ही बहता रहता है। बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ा। कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालक भी गड्ढों से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.