पहली बारिश में ही जलभराव की चपेट में शहर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका परिषद महराजगंज की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह हुई झमाझम बारिश के कुछ ही देर बाद शहर के अधिकांश वार्डों, प्रमुख सड़कों व सरकारी परिसरों में जलभराव हो गया। जगह-जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से आवागमन बाधित रहा, जबकि कीचड़ व दुर्गंध ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। यह भी पढ़ें- मानसून की पहली बारिश में ही दिखा जलजमावजलभराव की समस्या गांधीनगर मोहल्ले की कई सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए। इससे बाइक व साइकिल चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक व साइकिल सवार संतुलन बिगड़ने से फिसलकर घायल हो गए। वहीं बिस्मिलनगर का मुख्य मार्ग तालाब जैसा नजर आया, जहां पैदल राहगीरों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.