मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद की सड़क मरम्मत व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार का हृदय स्थल माना जाने वाला एकता पार्क स्थित कुलकुला स्थान के समीप क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों को भरने के लिए हाल ही में डाली गई मिट्टी और ईंट पहली ही बारिश में कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गड्ढों में मिट्टी और ईंट के टुकड़े डाले गए थे। लेकिन बारिश के बाद यह अस्थायी मरम्मत पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से बदहाल सड़क पर भड़के लोगसड़क की स्थिति सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगो...