पहली बारिश में डूबे गांव-गली, आंधी-पानी ने खोली विकास कार्यों की पोल
औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। जिले में रविवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने नगर से लेकर गांव तक विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। कई क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई, जिससे सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर पैगुपुर में हालात सबसे अधिक खराब रहे, जहां हल्की बारिश में ही मुख्य गलियों और संपर्क मार्गों पर कई फीट तक गंदा पानी भर गया। ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महमूदपुर पैगुपुर में नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो नालियों की सफाई कराई गई और न ही जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था बनाई गई। गांव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.