पहली बारिश में डूबी 'स्मार्ट सिटी', आप ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
देहरादून, जुलाई 2 -- देहरादून। पहली ही बरसात ने उत्तराखंड में सरकार के 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट की पोल खोल कर रख दी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों में सड़कें तालाब बन गई हैं। ईसी रोड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक और घंटाघर जैसे प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने इसे भ्रष्टाचार का स्मार्ट मॉडल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना तकनीकी सर्वे के सड़कें ऊंची कर दी गईं, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।आप ने मांग की है कि पिछले 5 साल के कार्यों का ऑडिट हो, दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर रिकवरी हो और प्रभावितों को तुरंत मुआवजा मिले। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.