पहली बारिश में डूबा भवानीपुर बाजार, जलजमाव बना लोगों के लिए मुसीबत
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। मानसून से पहले हुई पहली ही बारिश ने भवानीपुर नगर पंचायत के विकास के दावों की पोल खोल दी है। भवानीपुर बाजार जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मुख्य बाजार में जगह-जगह पानी जमा होने से आम लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है, वहीं व्यवसाय पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। जिले की दूसरी बड़ी मंडी के रूप में पहचान रखने वाले इस बाजार में जलजमाव अब जी का जंजाल बन चुका है। सड़कों पर भरे पानी के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- सड़क पर ठेला लगाने से पैदल चलना हुआ मुश्किल स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब जमा पानी से उठ रही तेज दुर्गंध लोगों को परेशान करने लगती है। गंदे पानी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.