हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। मानसून की पहली बारिश ने उत्तरी हरिद्वार की सर्विस लेन पर चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार उजागर कर दी है। कई स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने और सड़क बहाली का काम अधूरा पड़ा है। बारिश के बाद सर्विस लेन पर कीचड़, गड्ढों और धंसती सड़कों से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि हादसों की आशंका भी गहरा गई है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें कई स्थानों पर अब तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं की गई हैं। खुले गड्ढों और उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- राजविहार कॉलोनी में सड़क पर कीचड़ से लोग परेशान बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हाल ही म...