रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शनिवार को भारतीय फिल्मों के पितामह दादा साहब फाल्के की याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत 1913 में निर्देशित उनकी फिल्म 'राजा हरिश्चंद' की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने मूक फिल्मों के निर्माण की जानकारी प्राप्त की। मौके पर विभाग के शिक्षक अनुज कुमार ने दादा साहब फाल्के की जीवनी और फिल्मों में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मूक काल में फिल्में बनाना एक चुनौती थी, इसके बावजूद फिल्म निर्माताओं ने उन चुनौतियों को पार किया और भारतीय फिल्म उद्योग की नींव रखी। राजा हरिश्चंद फिल्म को भारत की पहली फीचर फिल्म होने का गौरव प्राप्त है। इस फिल्म में महिलाओं का किरदार पुरुषों ने निभाया था。
भारतीय फिल्मों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.