नई दिल्ली, जनवरी 7 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज बड़ा नाम है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो काम के लिए हर फिल्ममेकर्स के दरवाजे पर जाया करते थे। गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया था कि उन्हें उनकी हाईट, आवाज और शक्ल में मेकर्स को दम नहीं लगता था। इसलिए उन्होंने अपना एक वीडियो कैसेट बनाया। इससे पहले उन्होंने डांस और एक्शन की क्लास ली। खुद को साबित करने के लिए फिर से मेकर्स के पास जा पहुंचे। लेकिन गोविंदा को अंदाजा नहीं था कि उनके करियर की शुरुआत घर से ही होने वाली है।गोविंदा ने बनवाया अपना कैसेट गोविंदा ने अपने उस पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो उस समय विरार में रहते थे और रोजाना सफर करने में उनके कई घंटे बर्बाद होते थे। वो हर रोज अपना कैसेट लेकर मेकर्स के पास जाते और फिर निराशा के स...