पहली पुण्यतिथि पर हर जिले में लगेगी दिशोम गुरु की प्रतिमा
रांची, अगस्त 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा-लुकैयाटांड़ में होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। झामुमो ने पहली पुण्यतिथि को राज्यव्यापी श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से राज्य के सभी जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों में चरणबद्ध तरीके से गुरुजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.