महोबा, फरवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। जिले में बोर्ड परीक्षाएं चाक चौबंद व्यवस्था में कराई जा रहीं है। शनिवार को पहली पाली में 28 और दूसरी पाली में 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय के पेपर में पंजीकृत 468 छात्रों में से 27 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट का कृषि का पेपर हुआ जिसमें 82 में से एक छात्र अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन की परीक्षा में 3502 छात्रों में से 230 अनुपस्थित रहे है। हाईस्कूल के संगीत वादन में सभी छात्र उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव का कहना है कि जिले में नकलविहीन परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षाएं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.