बलिया, जून 1 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में 32 केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हो गई। जिले में कुल 13 हजार 900 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 12 हजार 288 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1612 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 12 हजार 298 परीक्षार्थियों में परीक्षा दी। इस बार 1602 गैरहाजिर रहे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने निरीक्षण भी किया। अन्य अधिकारी भी लगातार केन्द्रों पर चक्रमण करते रहे।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित की गई बीएड की परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे और दोपहर बाद दो बजे से हुई। यह भी पढ़ें- 89.16 फीसदी अभ्यर्थी बीएड ...