मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी,निज संवाददाता । आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में बुधवार को कुल 21534 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें से 21304 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 311 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त रही। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित यह परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 21534 परीक्षार्थियों को विभिन्न केंद्रों पर बैठने की अनुमति दी गई थी। पहली पाली में कला संकाय के म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस पाली में 4287 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें से 4210 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर 2 की परीक्षा हुई। इस पाली में 17558 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें से 17324 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 234 छात्र अनुपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.