आगरा, अप्रैल 29 -- शहर के नदरई गेट इलाके में स्थित एक पैलेस में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रमों को पुलिस व राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रुकवा दिया। विवाह की तैयारियों में जुटा दूल्हा भी अपनी पहली पत्नी को पुलिस के साथ देखकर दंग रह गया। बाराती भी विवाह स्थल से इधर-उधर भाग खड़े हुए। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शादी रुकवा दी और दूल्हा को दूसरी शादी न करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि यदि युवक शादी की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, शहर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा मय पुलिस बल के शहर के नदरई गेट स्थित एक पैलेस में पहुंचे, यहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। यह भी पढ़ें- शादी मंडप में पहुंची महिला, दूल्हे को पति बताकर रुकवाई शादी आयोग की सदस्य ने पुलिस की मदद से शादी की तैयारियों को...