शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- पुवायां क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मी को तत्काल निलंबित कराने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। मामला पहली पत्नी के रहते बिना तलाक दूसरी शादी करने और पत्नी को प्रताड़ित करने से जुड़ा है। पुवायां निवासी पल्लवी सक्सेना की शादी 17 फरवरी 2023 को हरदोई निवासी शुभम सक्सेना से हुई थी। शादी के बाद पल्लवी करीब 11 महीने तक ससुराल में रहीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर की नीयत ठीक नहीं थी और इसको लेकर जब उन्होंने पति से शिकायत की तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने पति से अलग रहकर साथ रखने की मांग की, तो पति ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह मायके लौट आईं। पीड़िता के लिए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.