नई दिल्ली, जनवरी 29 -- यूपी में शहाजहांपुर में डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मी ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। पुवायां की रहने वाली पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के जरिए डीएम से शिकायत की। डीएम ने आउटसोर्सिंग कर्मी को निलंबित कराने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पुवायां निवासी पल्लवी सक्सेना के साथ वैवाहिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पल्लवी की शादी 17 फरवरी 2023 को हरदोई निवासी शुभम सक्सेना से हुई थी। शादी के बाद वह करीब 11 महीने तक ससुराल में रहीं, जहां उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पीड़िता पल्लवी सक्सेना का आरोप है कि उनके ससुर की नीयत ठीक नहीं थी। इस संबंध में जब उन्होंने अपने पति शुभम सक्सेना से शिकायत की, तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। पल्ल...