कोडरमा, जून 10 -- चंदवारा। जौंगी निवासी एक युवक पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, युवक मंटू कुमार की पूर्व में शादी हो चुकी है, जिससे एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि युवक की पहली पत्नी मंटू कुमार के साथ नहीं रहना चाहती है। उक्त मामला महिला थाना में गया था। कई बार पंचायत भी हुई, मगर मामले का समाधान नहीं हुआ। इस बीच युवक द्वारा पहली पत्नी को बिना तलाक दिये बुधवार को कोडरमा स्थित ध्वजाधारीधाम में दूसरी शादी कर ली गई। बताया जाता कि दूसरी पत्नी नाबालिग है, जबकि परिजनों का कहना है कि लड़की की उम्र 18 साल है। यह भी पढ़ें- फेसबुक पर हुआ प्यार, एक माह बाद प्रेमी छोड़कर फरार, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...