बरेली, फरवरी 18 -- पहली पत्नी से तलाक लिए बिना पति ने समुदाय विशेष की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली और फिर पहली पत्नी के जेवर भी चोरी कर लिए। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर के गांव पुरवा बब्बन खां में रहने वाली पूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 साल पहले मोनू से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। कुछ समय से पड़ोस में रहने वाली शबनम से उनके पति के संबंध हो गए तो मोनू उसे लेकर फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन बाद में समझौता हो गया। आरोप है कि वह 31 जनवरी को वह बाजार गई थीं तो मोनू व शबनम घर पहुंचे और लॉकर तोड़कर उसके जेवरात और 13 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने शबनम के पिता नसीर अहमद और मां साबिया से शिकायत तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि मोनू और शबनम ने कोर्ट मैरिज कर ली है। पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.