बहराइच, मई 3 -- बहराइच। नानपारा कोतवाली के सरैया गांव निवासनी रेशमा ने अपने पति, जेठ व ससुर को नामजद कर उत्पीड़न व दूसरी शादी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति मोहम्मद शहीद उसे दहेज को लेकर मारता पीटता था। उसे ससुराल से मारपीट कर भगा दिया है। पति ने सकीना से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...