भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पहली पत्नी को प्रताड़ित किया। जिससे वह बीमार हो गई। वहीं, उसके रहते दूसरी शादी भी कर ली। मामले में चौरी थाने की पुलिस ने एसपी के आदेश पर जौनपुर निवासी पति समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। चौरी थाना क्षेत्र के सुरहन, दरुनहां निवासी निजामुद्दीन की बेटी सलमा की शादी 26 मई, 2012 को अलाउद्दीन निवासी पुरानी बाजार, कसाई टोला (जौनपुर) के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटी और एक बेटा है। जानकारी के मुताबिक ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे 50 हजार रुपये, बाइक और सोने की चेन की डिमांड पूरी न होने पर उसे अक्सर मारते-पीटते थे। वहीं कमरे में बंद करके भोजन तक नहीं देते थे। जिससे वह तपेदिक बीमारी की जद में आ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.