नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- अगर आपने हाल ही में पहली नौकरी शुरू की है या जल्द ही प्राइवेट सेक्टर में काम करने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक सरकारी योजना काम की हो सकती है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पात्र पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को Rs.15,000 तक का प्रोत्साहन मिल सकता है। इस योजना को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसका मकसद युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना और उन्हें EPF सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की तेजी क्या रहेगी जारी? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल हालांकि, इस योजना के तहत हर नए कर्मचारी को सीधे Rs.15,000 नहीं मिलेंगे। इसके लिए सैलरी, नौकरी शुरू करने की तारीख, पहली बार EPF सदस्य बनने और तय अवधि तक नौकरी जारी रखने जैसी शर्त...