गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ अधिक से अधिक कर्मचारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के तहत ईपीएफओ से पंजीकृत प्रतिष्ठानों में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा। आगामी 19 जून को इस योजना के लाभार्थियों की मौजूदगी में दिल्ली में होगा। एनेक्सी भवन में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। जिसमें 150 से अधिक लाभार्थी जुड़ेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना तथा जोड़े रखना है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना रोजगार-संबद...