अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- चौखुटिया। मां अगनेरी मंदिर में लगने वाले पांच पांच दिवसीय चैत्राष्टमी (आठौं) मेले को लेकर मंगवार को बैठक हुई। मेले से जुड़े गांवों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गई। बताया कि पहली नवरात्रि यानी 19 मार्च को मां का डोला नवाण थोक को सौंपा जाएगा। मंगलवार को हुई मेला समिति की बैठक में सदस्यों ने बताया कि 22 मार्च को मेले का शुभारंभ हुआ। दो दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं व तीन दिन रंगारंग कार्यक्रम होंगे। 26 मार्च मुख्य मेले के दिन नवाण से मां का डोला मंदिर परिसर पहुंचेगा। रस्म अदायगी के बाद अगले साल के लिए फुलई थोक को डोला सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.