पहली डोज से वंचित बच्चों को चिन्हित कर लगायी जाएगी डीपीटी
एटा, जून 4 -- एक वर्ष तक के बच्चों को प्रथम डोज के रूप में पेंटा-1 वेक्सीन लगाई जा रही है। वंचित रह गए बच्चों के चिन्हांकन के लिए अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ प्रशांत कुमार ने टीमों को यह जानकारी दी। एआरओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर जनपद में प्रथम डोज पेंटा-1 लगवाने से वंचित रह गए बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद के आठ ब्लॉकों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान में चिन्हित होने वाले प्रथम डोज लगवाने से वंचित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण में एएनएम, स्टाफ नर्स को बच्चों को चिन्हित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मौजूद एएनएम, स्टाफ नर्स की अभियान से संबंधित जिज्ञासाओं को भी प्रशिक्षकों ने शांत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.