नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। दिल्ली पर्यटन विभाग ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित चेंज ऑफ गार्ड समारोह को देखने के लिए पहली डबल डेकर बस टूर की शुरुआत की है। अब दिल्लीवासी और पर्यटक शहर की विरासत, संस्कृति और पारंपरिक समारोहों को और करीब से महसूस कर सकेंगे। इस पहल के माध्यम से पर्यटकों को देश की ऐतिहासिक परंपरा को देखने का अवसर मिलेगा। यह विशेष टूर प्रत्येक शनिवार को उचित शुल्क पर संचालित किया जाएगा। पर्यटक राष्ट्रपति भवन में होने वाले चेंज ऑफ गार्ड समारोह को देख सकेंगे। यह समारोह सैन्य परंपरा को दर्शाता है। यह टूर शून्य उत्सर्जन तकनीक से संचालित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से किया जा रहा है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.